गोपालपुरा सब स्टेशन में केबल लूटने आए अपराधियो और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई झड़प

AJ डेस्क: निरसा के ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत गोपालपुरा विद्युत सब स्टेशन में शुक्रवार की अहले सुबह करीब 20 से 25 की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने धावा बोल केबल लूटने का प्रयास किया। इस दौरान अपराधियों का सुरक्षा गार्डों ने जमकर मुकाबला किया। जिसके बाद अपराधी केबल लूट की घटना को असफल होता देख अपराधियों ने बमबाजी कर घटनास्थल पर दहशत फैलाने का प्रयास किया।

 

 

बमबाजी में विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत एक कर्मी घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही निरसा पुलिस, सीआईएसएफ एवं ईसीएल की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी अपराधी बमबाजी करते हुए मौके से भाग निकले। वहीं घटना की सूचना पर जीएम बीसी सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के संबंध में कर्मी चंदन पाल ने बताया कि वे घर मे सोये हुए थे। तभी बमबाजी हुई। जिससे सभी गए। फिर पता चला कि विद्युत सब स्टेशन पर केबल लूटने के लिए अपराधीयो ने हमला कर दिया है।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि मौके पर सभी सुरक्षा टीम के आने से सभी अपराधी भाग गए। साथ ही अपराधी अपने साथ चोरी किया केबल लेकर बाउंड्री के बाहर चले गए थे। जिसे सभी कर्मियों ने खीचकर अंदर ले आए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »