विश्व रक्तदाता दिवस : समाज सेवियों ने 74 यूनिट रक्तदान किया

AJ डेस्क: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को केयरिंग इंडिया पीपल्स फाउंडेशन एवं मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन श्री शंभू राम जी धर्मशाला में किया गया।

 

 

जिसका विधिवत उद्घाटन धनबाद एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) चंदन कुमार, धनबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक निखिल ड्रोलिया, धनबाद के प्रसिद्ध समाजसेवी नंद लाल अग्रवाल, पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह जिला महासचिव अजय नारायण लाल, धनबाद के प्रसिद्ध समाजसेवी नितिन भट्ट, केयरिंग इंडिया पीपल फाउंडेशन के अध्यक्ष शरद सांवरिया एवं महिला शक्ति शाखा की अध्यक्षा ज्योति पटवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

 

 

 

 

 

आज के इस रक्तदान शिविर को धनबाद ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया था। इस शिविर में कुल 74 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस रक्तदान शिविर में युवा वर्ग ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रियांशु सांवरिया एवं कुमारी निशा साहू ने शिविर में सबसे पहले रक्तदान किया।

 

 

रक्तदान शिविर के आयोजन में रक्तदान संयोजिका शालू अग्रवाल, मीना रिटोलिया एवं रक्तदान संयोजक श्रीकांत अग्रवाल के साथ-साथ सीमा सांवरिया, पायल खेतान, अंजू बुधिया, लक्ष्मी सांवरिया, संजय सरावगी, सुनील सिंघानिया, सुनील अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा के साथ-साथ ग्रुप के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »