सादगी के साथ मजदूरों के मसीहा स्व सूर्यदेव सिंह की पुण्य तिथि मनाई गई, वृक्षारोपण भी हुआ
AJ डेस्क: झरिया कतरास मोड़ स्थित जनता मजदूर संघ कार्यालय में मंगलवार को झरिया से चार बार विधायक रहे पूर्व विधायक व जनता मजदूर संघ के संस्थापक सूर्यदेव सिंह की 30वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यालय में स्व. सूर्यदेव की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले वर्ष की ही तरह इस वर्ष भी बड़ी ही सादगी से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान जमसं कार्यालय में स्व. सूर्यदेव सिंह की पत्नी पूर्व विधायक कुंती देवी, पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी व भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, सिद्धार्थ गौतम सहित परिवार के लोगों ने उनकी तस्वीर श्रद्धासुमन अर्पित किया। दोपहर में सासंद धनबाद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व महापौर चन्द्रशेखर अग्रवाल, विधायक निरसा अपर्णा सेन गुप्ता, विधायक धनबाद राज सिन्हा, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, उमेश यादव, राजकिशोर जेना, शैलेश सिंह चन्द्रवंशी, नौशाद खान, बबलू फरीदी, संतोष शर्मा, अरुण साव, सुजीत सिन्हा, स्वरूप भट्टाचार्य, उपेंद्र विष्वकर्मा, अरिंदम बनर्जी, जे एन सिंह धर्मपुरी, प्रदीप सिन्हा, हरेराम सिंह, छोटू सिंह, शैलो पासवान, रघु राम,बिहारी राम, अजित महतो, रंजय सिंह, सुजीत सिंह, राम प्रकाश सिंह ,मनोज मालाकार, आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कतरास मोड़ कार्यालय में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था। वहीं परिवार के सदस्यों ने पौधारोपण कर झरिया व धनबाद वासियों से भी एक-एक पौधा लगाने की अपील की। इस दौरान भाजपा ने नेत्री ने कार्यालय कक्ष में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जिस तरह से स्व. सूर्यदेव सिंह मजदूरों के हक लिए आजीवन काल तक लड़ते रहे ठीक उसी तरह उनका परिवार सिंह मेंशन भी मजदूरों और जरूरतमंदों के हक के लिए लड़ता रहेगा।
VIDEO-
बता दें कि चौदह वर्ष की उम्र में रोजगार की तलाश में ग्रामीण इलाके से निकल कर कोयलांचल पहुंचे सूर्यदेव सिंह एक ही दशक में वह लोगों के प्रिय व मदजूदों के मसीहा बन बैठे थे। कोयलांचल की राजनीति दिल्ली की गलियों तक इनकी धमस बन चुकी थी। जिदगी में किसी से कभी भी हार नही मानने वाले सूर्यदेव सिंह भी अंत में जिदगी से हार गए। 15 जून 1991 को ह्दयगति रूक जाने से मजदूरों के मसीहा सभी को छोड़ कर चल बसे थे।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
