दस IPS का इधर से उधर हुआ तबादला, देवघर और सरायकेला के SP बदले गए

AJ डेस्क: झारखंड सरकार ने राज्य के 7 आईपीएस अधिकारी का मंगलवार को ट्रांसफर कर दिया। जबकि तीन आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अंजनी अंजन रांची के नए ट्रैफिक एसपी बनाए गए हैं। इस पोस्ट पर कार्यरत अजीत पीटर डुंगडुंग को झारखंड जगुआर का एसपी बनाया गया है। आनंद प्रकाश को सरायकेला-खरसावां का एसपी बनाया गया है। वहीं, मंगलवार को गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

 

 

 

 

 

 

जारी अधिसूचना के मुताबिक, धनंजय कुमार सिंह देवघर के एसपी बनाए गए हैं। इस पद पर कार्यरत अश्विनी कुमार सिन्हा और सरायकेला खरसावां एसपी मो. अर्शी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। निधि द्विवेदी को जैप 8 का समादेष्टा बनाया गया है। संध्या रानी मेहता, किशोर कौशल और अमन कुमार को अपने कार्यों के अलावा एसीबी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »