डायन का आरोप लगा महिला को सार्वजनिक कान पकड़ उठक बैठक कराया

AJ डेस्क: हजारीबाग के कटकमसांडी स्थित पिचरी गांव से झारखंड काे शर्मसार कर देने वाली दृश्य सामने आई है। यहां डायन का आराेप लगाकर गांव के लाेगाें ने एक महापंचायत की। जिसमें एक महिला पर डायन का आरोप लगाया गया और बिना उसकी दलीलें सुने ही फैसला भी सुना दिया गया। ग्रामीणों ने बिना किसी दोष के भरी सभा में रईस खान की पत्नी फरजाना खातून से कान पकड़कर उठक-बैठक कराया और उसका वीडियाे बनाकर वायरल भी कर दिया।

 

 

महिला की शिकायत पर कटकमसांडी थाना पुलिस ने मामले के खिलाफ 15 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। प्राथमिकी में महिला मंडल के सदस्यों को भी आरोपी बनाया गया है। फरजाना के अनुसार, पड़ोसी शकील अख्तर, उसकी पत्नी आरजू खातून, परिवार की शकीला खातून, सकीना खातून, चांदनी खातून, नगमा खातून और नाजमी परवीन आई और डायन का आरोप लगाते हुए उससे मारपीट करने लगी। घर में ईंट पत्थर से हमला कर उसके बाल पकड़ कर पिटाई भी की। इसके बाद पंचायत की गई।

 

 

पंचायत में शकील अख्तर, कांति देवी, शकीला खातून, शकुंतला देवी, पूनम देवी, जसवा देवी सहित 15 लोगों ने जबरदस्ती झूठा आरोप लगाकर दोषी ठहराते हुए दस हजार रुपए जुर्माना देने की बात कही। पैसे नहीं दिए जाने पर 100 बार कान पकड़ उठक-बैठक कराया गया और गांव के ही नौशाद आलम और तौफीक अख्तर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »