कर्मचारी और उनके परिजनों के लिए टाटा झरिया डिवीजन ने 2 हजार कोविशिल्ड वैक्सीन खरीदा

AJ डेस्क: अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने के अपने प्रयास में टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने एक विशेष मुहिम के तहत शुक्रवार को 2000 से अधिक कोविशील्ड वैक्सीन खरीदे।

 

 

ये वैक्सीन जमशेदपुर से एयरलिफ्ट कर जामाडोबा में उतारा गया। जहां झरिया डिवीजन की ओर से कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड, एडमिनिस्ट्रेशन, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील ने डॉ सोनल राज, सीनियर रजिस्ट्रार, टाटा सेंट्रल हॉस्पीटल, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील और सुजीत झा, सीनियर मैनेजर, सेक्युरिटी, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील ने इसे ग्रहण किया।

 

 

कोविड-19 महामारी के बीच, टाटा स्टील अपने परिचालन क्षेत्रों में विभिन्न कोविड-19 टीकाकरण संदेशों और जागरूकता वीडियो के माध्यम से समयबद्ध तरीके से अपने पूरे कार्यबल का टीकाकरण सुनिश्चित कर रही है। इसी उपक्रम के अनुरूप, टाटा स्टील का झरिया डिवीजन न केवल अपने सभी कर्मचारियों का टीकाकरण कर रहा है, बल्कि अपने सभी ठेकेदार कर्मचारियों के टीकाकरण की दिशा में भी कदम उठा रहा है। डिवीजन में टीकाकरण मुहिम को जारी रखने के लिए 2000 से अधिक कोविशील्ड खरीदे गए हैं। डिवीजन का लक्ष्य जुलाई तक 100 फीसदी कर्मचारियों के टीकाकरण का है।

 

 

अब तक 80 प्रतिशत से अधिक स्थायी कर्मचारियों का टीकाकरण हो चुका है। यह पहल न केवल कार्यबल की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी, बल्कि शीघ्रता के साथ कार्यबल की अधिक से अधिक संख्या के कवरेज को भी सुनिश्चत करेगी। प्राप्त वैक्सीन के कुछ हिस्सा का उपयोग दूसरी खुराक देने के लिए भी किया जाएगा, जो डिवीजन के पात्र लोगों को अभी देना शेष है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »