कुमारधुबी में ग्रामीणों ने रंगेहाथ दो चोर को पकड़ पुलिस के हवाले किया

AJ डेस्क: निरसा के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र स्थित बगानधौड़ा में बारिश और अंधेरे का फायदा उठाते आधा दर्जन चोरों ने माँ डेकोरेटर एन्ड कैटरिंग के गोदाम में धावा बोल दिया। चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए गोदाम में रखे 30 हजार रुपये के आइसक्रीम सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन सुबह होने के कारण ग्रामीणों की नजर एक चोर पर पड़ गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने दो चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

 

 

घटना के संबंध में डेकोरेटर मालिक बुबाई ने जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार के अहले सुबह करीब 4 बजे उसका भाई मन्दिर धो रहा था। तभी उसने पास के रहने वाले एक व्यक्ति ननका नाग को कंधे पर एक तिरपाल ले जाते देखा। तिरपाल देखकर उसे शक हुआ और वह अपने गोदाम की तरफ भागा। जहां उसने गोदाम के दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। इसके बाद जब उसने गोदाम के अंदर जाकर देखा तो वहाँ फ्रिज में रखे लगभग 30 हजार रुपये का आइसक्रीम और डेकोरेटर का अन्य सामान गायब है।

 

 

 

 

 

इसके बाद बुबाई ने घटना की जानकारी कुछ अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से ननका को पकड़कर उस पर दबाव बनाया गया। पूछताछ के दौरान ननका ने चोरी की बात स्वीकारते हुए पास के रहने वाले राहुल शर्मा के घर मे रखे गए चोरी के कुछ सामानों की जानकारी दी। जिसके उक्त स्थल से ग्रामीणों द्वारा चोरी के कुछ सामानों की बरामदगी की गई। ननका ने चोरी में उसके साथ बगानधौड़ा का खोखन साव, शिवलीबाड़ी का छोटू खान, बाबू खान, जलील छोटू और एक अन्य के शामिल होने की बात स्वीकारी।

 

 

कुमारधुबी ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि माँ डेकोरेटर में चोरी की घटना की शिकायत मिली है। साथ ही दो आरोपित को भी ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर चोरी में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी के सामन की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »