पुलिस से लूटी गई रायफल के साथ TSPC का एरिया कमांडर किशुन गिरफ्तार

AJ डेस्क: चतरा पुलिस ने नक्सली संगठन टीएसपीसी का एरिया कमांडर किशुन गंझू उर्फ समीर को पुलिस से लूटी गई इंसास रायफल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली किशुन लावालौंग थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पारटांड टोला का रहने वाला है। यह जानकारी एसपी ऋषभ कुमार झा ने मंगलवार को दी। किशुन के विरुद्ध लावालौंग थाना में दो, पिपरवार थाना में एक, टंडवा में दो व पतरातू में एक मामला दर्ज है। उसके विरुद्ध 17 सीएलए एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

 

 

एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि टीएसपीसी का एरिया कमांडर किशुन उर्फ समीर अपना घर आया हुआ है। इस सूचना पर लावालौंग थाना प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सोमवार की देर रात किशुन गंझू के घर में छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

 

 

गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके घर से 5.56 एमएम का एक इंसास रायफल, 10 जिंदा कारतूस और एक इंसास का मैगजीन बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली को जेल भेज दिया है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »