युवक की प्रताड़ना से परेशान युवती ने बोकारो के होटल आंनद में किया सुसाइड

AJ डेस्क: बोकारो के सेक्टर-4 थाना स्थित होटल आनंद के एक कमरे से मंगलवार को एक युवती की फंदे से लटकी लाश बरामद की गई। जब रूम सर्विस देने कर्मी पहुंचा तो युवती का शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद उसने इसकी सूचना होटल के मालिक को दी। फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कमरे से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवती ने अपने माता-पिता से माफी मांगी और सत्येंद्र नामक युवक पर बदनाम करने का आरोप लगाया है।

 

 

युवती ने धनबाद निवासी बताकर कमरा बुक किया था। हालांकि युवती की पहचान हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 बी निवासी के रूप में की गई। युवती ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर घर से निकली थी, जो यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे युवती आनंदा होटल पहुंची, जहां उसने यह कहते हुए कमरा लिया कि उसके पिता बोकारो से रिटायर्ड हुए हैं और धनबाद में रहते हैं। उनके कुछ कागजात का काम कराने के लिए यहां आई हूं। उसके बाद उसे होटल वालों ने आधार कार्ड लेकर कमरा दे दिया।

 

 

जब रूम सर्विस देने कर्मी कुछ देर बाद पहुंचा तो देखा कि युवती अपने दुपट्टे से पंखे के सहारे झूल रही है। तब इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना के बाद परिजन होटल पहुंचे। इधर, सेक्टर 4 थाना प्रभारी विनोद गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने अभी किसी के ऊपर शक जाहिर नहीं किया है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है, ‘पापा-मम्मी मुझे माफ कर देना। हम बुरे नहीं हैं मां। एक आप ही हैं जो इतना प्यार करती थीं। वरना दुनिया को तो हम बहुत बुरे लगते हैं। मां आप मेरी भगवान हो। सत्येंद्र, तुमने हमको बहुत बदनाम किया। जीने लायक नहीं छोड़ा। हो सके तो इससे सीख कर किसी लड़की को कभी बदनाम मत करना। अब हम मर रहे हैं। कम से कम अब तो दुनिया को सच बता देना। तुम जो प्यार का दिखावा करते थे, वो झूठा था।’

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »