धनबाद मंडल में हुई रेल दुर्घटनाओं को लेकर प्रबंधन सजग, समीक्षा के बाद निर्देश जारी

AJ डेस्क: पिछले कुछ समय में विभिन्न रेल क्षेत्रों में हुई रेल दुर्घटनाओं को लेकर शुक्रवार को धनबाद रेल मंडल स्थित सभा कक्ष में मुख्य रेलवे संरक्षण आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने मंडल रेल प्रबंधक धनबाद आशीष बंसल के साथ समीक्षात्मक बैठक की। जिसमें चार घटनाओं पर विशेष रुप से उन्होंने प्रकाश डाला।

 

 

बैठक के दौरान मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त ने ऐसी घटनाओं से बचने के लिए तमाम सुरक्षा नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी उपस्थित शाखा अधिकारियों को दिया।

 

 

बैठक के दौरान जिन चार रेल दुर्घटनाओं पर विशेष चर्चा की गई उनमें दक्षिण मध्य रेल में टावर वैगन एवं समलेश्वरी एक्सप्रेस में टक्कर, मध्य रेलवे में लोकल ट्रेन एवं मालगाड़ी के बीच टक्कर, पूर्व तटीय रेलवे में मेमो ट्रेन का दीवाल से टक्कर तथा पूर्व रेलवे के श्रीरामपुर में लोकल ट्रेन एवं टावर वैगन के बीच हुई टक्कर शामिल रहा।

 

 

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक/ इंफ्रा अशोक कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक बरकाकाना एसपी चौधरी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक पंकज कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/ डीआरडी भजनलाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिलेश कुमार पांडे, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय अमित कुमार एवं अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »