धनबाद स्टेशन रोड में गंदगी फैलाने वालों को निगम ने दिया सख्त हिदायत

AJ डेस्क: धनबाद शहर के स्टेशन रोड स्थित होटलों तथा फल दुकानों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी को गंभीरता से लेते हुए वैसे दुकानदारों के यहां नगर निगम ने शुक्रवार को दबिश दी। फूड सेफ्टी ऑफिसर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने फल दुकानों द्वारा सड़क पर फैलाई जा रही हैं गंदगी को देख वैसे दुकानदारों को सख्त हिदायत दी।

 

 

निगम के अधिकारियों ने फल विक्रेताओं से उनके द्वारा फैलाई गई गंदगी को एक जगह इकट्ठा करवाया और भविष्य में दुबारा गंदगी न फैलाने की हिदायत भी दी। इस दौरान स्टेशन रोड के ही कई होटलों में भी दबिश देते हुए निगम के अधिकारियों ने ग्राहकों को परोसे जाने वाले भोजन की भी जांच की। इस दौरान भारत हिंदू होटल में काफी खराब गुणवत्ता वाले भोजन को देख अधिकारी आक्रोशित हो उठे। और उन्होंने तत्काल होटल प्रबंधक को सारे खराब भोजन को फेंकने का निर्देश दिया।

 

 

निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में साफ सफाई तथा यूजर चार्ज वसूली को लेकर विभाग गंभीर है। जिस भी दुकानदार को गंदगी फैलाते पाया जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दण्डस्वरूप जुर्माना भी वसूला जाएगा।

 

 

धनबाद नगर निगम के फूड सेफ्टी ऑफिसर अनिल कुमार ने बताया कि भविष्य में भी विभाग द्वारा अभियान जारी रखा जाएगा। इसके अलावा दुकानदारों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। निगम द्वारा निर्देशित एहतियातों का पालन नहीं करने पर दोषी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »