गोबिंदपुर : जमीन विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, तीन गम्भीर रूप से जख्मी

AJ डेस्क: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित धनबाद-गोविंदपुर मार्ग एनएच- 32 पर जमीन विवाद में शनिवार को जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन युवक को गंभीर चोटें आई है। घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती किया गया है। जिसमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 

 

घायल युवकों का कहना है कि वह लोग एक निजी कंपनी के कर्मी हैं। उक्त स्थल पर कंपनी के आदेश पर काम करने गए हुए थे। इसी दौरान छह दर्जन लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन लोगों ने कर्मियों से कार्य करने के एवज में रंगदारी की मांग की। साथ ही जमीन पर जबरन रास्ता बनाने लगे। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची गोविंदपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »