आठ राज्यों में नए गवर्नर हुए नियुक्त, रमेश बैस बने झारखण्ड के राज्यपाल

AJ डेस्क: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को 8 राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए हैं। झारखंड का नया राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है। वो अब राज्य में द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। रमेश बैस झारखंड के 10वें गर्वनर होंगे। इससे पहले रमेश बैस त्रिपुरा के राज्यपाल थे। रमेश बैस मूलरूप से छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। रमेश बैस 7 बार छत्तीसगढ़ से सांसद रह चुके हैं। वो केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

 

 

8 में से 4 का ट्रांसफर, 4 नए गवर्नर

1. मंगूभाई छगनभाई पटेल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे।

 

2. थावर चंद गहलोत: केंद्रीय मंत्री थे, अब कर्नाटक के राज्यपाल होंगे।

 

3. रमेश बैस: त्रिपुरा के गवर्नर थे, अब झारखंड के गवर्नर होंगे।

 

4. बंडारू दत्तात्रेय: हिमाचल के गवर्नर थे, अब हरियाणा के राज्यपाल होंगे।

 

5. सत्यदेव नारायण आर्य: हरियाणा के राज्यपाल थे, अब त्रिपुरा के गवर्नर होंगे।

 

6. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे।

 

7. पीएएस श्रीधरन पिल्लई: मिजोरम के राज्यपाल थे, अब गोवा के गवर्नर होंगे।

 

8. हरिबाबू कम्भमपति: मिजोरम के राज्यपाल होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »