दरिंदगी : पति के सामने ही महिला के साथ गैंगरेप कर वीडियो वायरल किया

AJ डेस्क: बिहार के सारण जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 लोगों ने एक महिला के पति के सामने ही उसके साथ गैंगरेप किया और उसका वीडियो बना वायरल कर दिया है। वह वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। उह वीडियो समाज को शर्मसार कर देने वाला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हम वीडियो जारी नहीं कर रहे है।

 

 

अमनौर में पति के सामने हुए इस सामूहिक दुष्कर्म से पुलिस महकमा अनजान है। अमनौर थानेदार सुजीत कुमार चौधरी ने इस बावत कहा, ‘हम क्या कर सकते है? इसमें न तो कोई लिखित शिकायत है न ही पहचान हो पा रही है? ऐसा करना तिल का ताड़ बनाना होगा।’

 

 

 

 

 

 

घटना गोसी अमनौर से परसुरामपुर जाने वाली बड़ी नहर के आस पास के सुनसान जगह की है। वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि महिला अपने पति के साथ कही जा रही है। इसी दौरान अपराधियों ने नहर के पास सुनसान जगह देख उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद भय दिखाकर झाड़ियों के बीच ले जाकर महिला के पति के सामने ही महिला के साथ घिनौना काम किया। इस दौरान महिला का वीडियो भी बना लिया।

 

 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला अपनी अस्मत बचाने के लिए दुआ कर रही है। कह रही है वे हमारे पति है, मुझे छोड़ दो, वह अपना पता भी बताती है, लेकिन अपराधी पीड़ित महिला की एक नहीं सुन रहे हैं। तभी उसका एक साथी सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने की बात कहते हुए सुना जा रहा है। महिला पुलिस के पास जाने की बात कहती है। इसके बाद पति-पत्नी से अपराधियों ने फोन छीन लिया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »