धनबाद के 51 वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया संदीप सिंह ने

AJ डेस्क: संदीप सिंह ने मंगलवार की शाम धनबाद के 51वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में निवर्तमान उपायुक्त उमा शंकर सिंह से पदभार ग्रहण किया।

 

 

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि जिले में जारी विकास की सभी योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। वैश्विक महामारी की तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित रहने के लिए उन्हें कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

 

 

पदभार ग्रहण के समय अपर जिला दंडाधिकारी चंदन कुमार, उप विकास आयुक्त दसरथ चंद्र दास, अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, निबंधन पदाधिकारी धनबाद श्वेता कुमारी, निबंधन पदाधिकारी गोविंदपुर, ट्रेज़री ऑफिसर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल एवं एसएमपीओ रवि प्रकाश सिंह उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »