पलामू : महिला की गर्दन काटकर हत्या, देवर पर शंका

AJ डेस्क: पलामू के विश्रामपुर नगर पंचायत स्थित बरवाडीह रजवार टोला (गोदरमाखुर्द) में एक दलित महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार की सुबह की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के 6 साल के बच्चे ने बताया कि 5 लोग घर में घुसे और मां को मारते-पीटते बाहर ले गए। इसके बाद उसकी गर्दन काट दी। बच्चे ने आरोपियों में अपने सगे चाचा का भी नाम लिया है। एक माह पहले पड़ोसी ने एक बच्ची की मौत को लेकर महिला पर शक जाहिर करते हुए बदला लेने की धमकी दी थी।

 

 

महिला की पहचान सूरजमनी देवी (40) के रूप में की गई। घटना के समय महिला का पति सुरेश रजवार घर से दूर शौच करने गया था। वहीं, सूरजमनी अपने बेटे आलोक के साथ घर के अंदर सोई थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

 

 

घटना के चश्मदीद मृतका के साथ सोए बेटे आलोक ने अपने सगे चाचा अमरेश रजवार, पड़ोसी शर्मा रजवार और रिटायर्ड हेडमास्टर के बेटे अनिल रजवार समेत पांच लोगों को अपनी मां को बिस्तर से उठाकर बाहर ले जाने व मारने का पुलिस के समक्ष बयान दिया है।

 

 

पुलिस इंस्पेक्टर आरबी पासवान ने बताया कि हत्या के पीछे मामला डायन के शक का लग रहा है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, पड़ोस के कुछ संदिग्ध घटना के बाद से घर से भागे हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »