क्रिकेटर ‘धोनी’ के 40 वें जन्म दिन पर झारखण्ड सहित रांची जश्न में डूबा

AJ डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। आईसीसी की तीनों ट्रॉफी (टी20 वर्ल्‍ड कप, 50 ओवर वर्ल्‍ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्‍तान एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। अगर उनके होम टाउन रांची की बात करे तो पूछिए ही मत। पूरा शहर उनके जन्मदिन के जश्न में डूबा हुआ है। कुछ प्रशंसक तो उनके घर के सामने ही केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके फैन ने हैप्पी बर्थडे माही बोलकर उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

 

 

 

 

 

धोनी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक पर भी हैं। आज धोनी के जन्मदिन के अवसर पर पटना आर्मी हेडक्वार्टर से भी धोनी को बधाई संदेश भेजा गया हैं। जन्मदिन के बधाई संदेश के साथ साथ धोनी को 15 जुलाई को बिहार के राजभवन में होने वाले कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रण संदेश भेजा गया है। जिसे धोनी ने स्वीकार कर लिया हैं। संभावना है कि 15 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी पटना पहुंचकर राजभवन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »