बेलगाम पत्थर माफियाओं ने DTO और CO के वाहन पर किया पथराव, दो वर्दीधारी को भी पीटा

AJ डेस्क: दुमका में बेलगाम पत्थर माफियाओं की करतूत सामने आई है। पत्थर लदे वाहनों की जांच के लिए गुरुवार को शिकारीपाड़ा गए डीटीओ शैलेंद्र कुमार रजक और सीओ राजू कमल की गाड़ियों पर पत्थर माफियाओं ने पथराव कर दिया। इससे डीटीओ और सीओ की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, पथराव कर रहे लोगों को रोकने के प्रयास में दो पुलिस जवानों की पिटाई कर दी गई। इससे वो जख्मी हो गए। घटनास्थल पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस बल ने दोनों पुलिस जवानों को अस्पताल पहुंचाया।

 

 

दरअसल, वाहनों की जांच करने के लिए डीटीओ और सीओ शिकारीपाड़ा के पिनरगढ़िया पहुंचे थे। वहां पत्थर लदे वाहनों की जांच करने लगे। इसी दौरान पत्थर माफियाओं के उकसाने पर काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और हो हल्ला शुरू कर दिया।

 

 

डीटीओ और सीओ के साथ गए पुलिसकर्मियों ने जब हंगामा कर रहे युवकों को रोकना चाहा तो उन्होंने दो पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी और पथराव शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी शिकारीपाड़ा थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

 

 

वहीं, एसडीओ महेश्वर महतो ने बताया कि अवैध ट्रकों की जांच करने के दौरान असामाजिक तत्वों ने वाहनों पर पथराव किया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »