न्याय : 31 वर्षों से कानूनी पेंच में फंसे मामला को डालसा ने सुलझाया

AJ डेस्क: मुआवजा के लिए 31 वर्षों से कानूनी पेंच से परेशान छह रैयतों को गुरुवार को डालसा ने बड़ी राहत दिलाई। धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन डालसा राम शर्मा ने बीसीसीएल से रैयतों को मुआवजे की राशि का ऑन द स्पॉट भुगतान कराया। इस मौके पर निचितपुर निवासी बिरजू बेलदार, सुरेश चौहान, दुलारी बेलदारीन, चंद्रिका बेलदार, वीरेश्वर बेलदार एवं जय किशोर चौहान को जमीन अधिग्रहण के एवज में दिए जाने वाले मुआवजे की राशि 4 लाख 10 हजार 254 रूपए के चेक का भुगतान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया।

 

 

न्यायाधीश ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के 13 मामले चिन्हित किए गए हैं। जिनमें से आज 6 का निपटारा कर दिया गया है। रैयतों को राशि का भुगतान भी कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने मामले का ज्यादा से ज्यादा निपटारा लोक अदालत के माध्यम से कराए। इसमें पक्षकारों का समय और पैसा दोनों की बचत होती है। साथ ही उन्हें शीघ्र न्याय भी मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 10 जुलाई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा कराए।

 

 

मीडिया से बातचीत करते हुए रैयत बिरजू बेलदार ने कहा कि जज साहब के प्रयास से ही आज 31 वर्षों के बाद उन्हें मुआवजे की राशि मिली है, वरना बीसीसीएल ने तो उन्हें भूमिहीन बनाकर दर-दर भटकने के लिए छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि बीसीसीएल ने पांडेडीह स्थित उसके रैयती डेढ़ एकड़ जमीन व तीन किता मकान का 1990 में अधिग्रहण कर लिया था। जिसके बाद से मुआवजा की राशि के लिए लगातार वह कार्यालय और कोर्ट का चक्कर लगा रहे थे। लेकिन आज उन्हें, उनकी मां उनके भाई सबों को यह राशि मिली है। उन्होंने डालसा को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

 

 

इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्य प्रकाश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद पांडे, अवर न्यायाधीश राजश्री अपर्णा कुजुर, अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कच्छप, डालसा सहायक सौरभ सरकार, मनोज कुमार, द्वारिका प्रसाद, संतोष कुमार, अनुराग पांडे, अक्षय कुमार समेत बीसीसीएल के अधिकारी व वादकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »