वैक्सीनेशन के लिए रेड क्रॉस भवन में जमकर हंगामा, पुलिस ने किया हस्तक्षेप, नही लगा टीका

AJ डेस्क: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में चल रही कोविड-19 वैक्सीनशन अभियान बदहाली एवं लापरवाही की भेंट चढ़ता जा रहा है। एक और जहां जिले में कोरोना वैक्सीन की घोर कमी है तो वहीं दूसरी ओर वैक्सीनेशन के लिए केंद्रों पर पहुंचने वाले लोगों को व्यवस्थित नहीं कर पाने से सेंटर पर अराजकता व हंगामा की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। गुरुवार को जिले में एकमात्र टीकाकरण केंद्र रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में ऐसी ही अराजक स्थिति देखने को मिली। जिसमें दो महिला लाभुकों को हल्की चोट भी आई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण केंद्र को रद करना पड़ा।

 

 

जानकारी के अनुसार जिले में वैक्सीन की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सिर्फ रेड क्रॉस सोसाइटी में मात्र 180 लोगों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी। लेकिन सुबह 9 बजे ही केंद्र पर करीब 300 लोग टीकाकरण करवाने के लिए जमा हो गए। देखते ही देखते केंद्र पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग आपस मे ही धक्का मुक्की करने लगे। स्थिति अनियंत्रित होता देख स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना धनबाद सदर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। केंद्र पर भारी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण केंद्र को भी रद कर दिया।

 

 

हीरापुर से टीकाकरण कराने आई महिला लाभुक पार्वती देवी ने बताया कि उन्होंने पहला डोज को वैक्सीन का लिया था। वह दूसरा डोज के लिए यहां सुबह 7:00 बजे ही आ गई थी। लेकिन यहां पर काफी भीड़ हो गई और लोग आपस में ही धक्का-मुक्की करने लगें। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य के प्रति काफी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब टीका नहीं था तो टीकाकरण केंद्र नहीं खोलना चाहिए था। जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ विकास राणा ने बताया कि लोगों को समझाने बुझाने का काम किया गया, लेकिन लोग मानने को तैयार ही नही थे। उन्होंने बताया कि जिले में स्टॉक नहीं है, कुछ ही वैक्सीन बचे थे। इसलिए मात्र एक केंद्र खोला गया लेकिन यहां पर भी हंगामा हो गया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »