केन्द्रीय मंत्रिमंडल में व्यापक फेर बदल, 12 मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर, 36 नए चेहरे शामिल

AJ डेस्क: केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार/फेरबदल से पहले मंत्रिपरिषद से 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। इसमें केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ भी शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर इन 12 मंत्रियों के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

 

 

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल में आज 43 मंत्री शपथ लेने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल और विस्तार करने जा रहे हैं। इस्तीफा देने वालों में केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार (स्वतंत्र प्रभार), रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे, महिला और बाल विकास राज्यमंत्री देवोश्री चौधरी, पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, रतन लाल कटारिया, प्रताप सारंगी और थावरचंद गहलोत भी शामिल हैं।

 

 

डॉ हर्षवर्धन के पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का भी प्रभार था। रविशंकर प्रसाद के पास कानून मंत्रालय के अलावा सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय का प्रभार था, वहीं प्रकाश जावड़ेकर के पास सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अलावा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी।

 

 

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में अब तक, थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। मंत्रिपरिषद में नियमों के अनुसार सदस्यों की अधिकतम संख्या 81 हो सकती है। आज शपथ लेने वालों में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ नए संभावित मंत्रियों की बैठक हुई।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में बुधवार को शामिल होने वालों में 36 चेहरे नए होंगे, जबकि सात वर्तमान मंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। आज शपथ लेने वालों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, डॉ विरेंद्र कुमार, भूपेंद्र यादव, पुरषोत्तम रुपाला, सर्बानंद सोनोवाल, पशुपति पारस, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर, अश्वनी वैष्णव, रामचंद्र प्रसाद सिंह, किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्य पाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर समेत 43 नाम शामिल हैं।

 

 

ये सांसद लेंगे शपथ-

(1) ज्योतिरादित्य सिंधिया

(2) नारायण राणे

(3) डॉ विरेंद्र कुमार

(4) भूपेंद्र यादव

(5) पुरषोत्तम रुपाला

(6) सर्बानंद सोनोवाल

(7) पशुपति पारस

(8) जी किशन रेड्डी

(9) अनुराग ठाकुर

(10) अश्वनी वैष्णव

(11) रामचंद्र प्रताप सिंह

(12) किरण रिजिजू

(13) राजकुमार सिंह

(14) हरदीप सिंह पुरी

(15) मनसुख मंडाविया

(16) पंकज चौधरी

(17) अनुप्रिया पटेल

(18) सत्य पाल सिंह बघेल

(20) राजीव चंद्रशेखर

(21) शोभा करंदलजे

(22) भानु प्रताप वर्मा

(23) दर्शन विक्रम

(24) मीनाक्षी लेखी

(25) अनपूर्णा देवी

(26) ए नारायणस्वामी

(27) कौशल किशोर

(28) अजय भट्ट

(29) बीएल वर्मा

(30) अजय कुमार

(31) देवसिंह चौहान

(32) भगवंत खुबा

(33) कपिल मोरेश्वर पाटिल

(34) प्रतिमा भौमिक

(35) जॉन बारला

(36) एल मुरुगन

(37) निशीथ प्रमाणिक

(38) सुभाष सरकार

(39)भागवत किशनराव

(40) राजकुमार रंजन सिंह

(41) भारती प्रवीण पवार

(42) शांतनु ठाकुर

(43) डॉ मुंजापात्रा महेंद्रभाई

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »