अमन सिंह गैंग के तीन गुर्गों को धनबाद पुलिस ने धर-दबोचा

AJ डेस्क: कोयलांचल धनबाद के लिए आतंक का पर्याय बन चुका अमन सिंह गैंग के तीन गुर्गों को धनबाद पुलिस ने बोकारो पुलिस की मदद से धरदबोचा है। पकड़े गए अपराधियों में बम बनाने वाले से लेकर उसे विस्फोट कर दहशत फैलाने वाले तक शामिल है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किये गए मोटरसाइकिल समेत अन्य चीजें भी बरामद किये है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी में है।

 

 

इस संबंध में रविवार को धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि पिछले महीने अमन सिंह के नाम पर धनबाद के बाघमारा में कोयला व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मांगने और नही देने पर उनके घर पर बम धमाका कर दहशत फैलाने एवं बोकारो के दुग्धा में भी एक व्यवसायी से रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने के लिए बमबाजी करने के मामले में धनबाद पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की थी। जिसमें बोकारो पुलिस की भी मदद ली गई थी। इस टीम ने उस कांड में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल, कपड़े, जूता और पर्चे भी बरामद किए गए है।

 

 

 

 

 

गिरफ्तार अपराधियों में राजेश वधावन, विजय कुमार सिन्हा उर्फ पिंटू सिन्हा और विशाल कुमार शामिल है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार विशाल कुमार इस गैंग के लिए बम बनाने का काम किया करता था। जबकि राजेश वधावन और पिंटू सिन्हा रंगदारी मांगने और बमबाजी करने का काम किया करता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनो अपराधी अन्य मामलों में पहले भी जेल की हवा खा चुके है।

 

 

एसएसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस गैंग के बाकी सदस्य भी पुलिस की रडार पर है। उन्होंने कहा कि जो भी इस गैंग को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहा है उसकी पूरी कुंडली पुलिस खंगाल रही है। सभी के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »