अवैध शराब लेकर बिहार जा रही 407 वाहन को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा

AJ डेस्क: तस्करी के माध्यम से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब लदी एक 407 वाहन को गोविंदपुर थाना की पुलिस ने टुंडी रोड स्थित बरियो मोड़ के समीप से पकड़ा है। पुलिस ने वाहन के साथ उसके चालक बिहार के समस्तीपुर निवासी पप्पू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। वाहन पर अलग-अलग ब्रांड के कुल 44 पेटी शराब लदी थी।

 

 

पकड़े गए वाहन पर इंपिरियल ब्लू, रॉयल एस्टेग और मैकडॉल ब्रांड की शराब रखी गई थी। शराब को टुंडी से गिरिडीह होते हुए बिहार भेजने की तैयारी थी लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »