प्रशिक्षु DY SP के रिवाल्वर से चली गोली, एक की मौत, DY SP सहित तीन गिरफ्तार

AJ डेस्क: झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर घाट के पास फिसरी जंगल में बिहार से पिकनिक मनाने आए बक्सर के प्रशिक्षु DSP आशुतोष कुमार की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। घटना के बाद पुलिस ने आशुतोष कुमार समेत उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

आशुतोष कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। डीएसपी के अनुसार, सौरव उनकी सर्विस रिवॉल्वर लेकर फोटो खिंचवाने लगा। तभी गोली चल गई। गोली पटना के बेऊर निवासी निखिल रंजन (25) के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, मृतक के पिता ऋषि देव सिंह ने आशुतोष कुमार पर आपसी रंजिश में सर्विस रिवाल्वर से गोली मारने का आरोप लगाया है। थाना में दिए गए आवेदन में पैसे की लेनदेन को लेकर पूर्व में भी विवाद होने की बात कही गई है। ऋषि देव सिंह गया के चेरखी थाना में अवर निरीक्षक के पद पर हैं।

 

 

प्रशिक्षु DSP आशुतोष कुमार रोहतास (बिहार) के रहने वाले हैं। वो बक्सर के सिमरी थाना के प्रभार में भी है। दो दिनों की छुट्‌टी पर वो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। पुलिस को मौके पर शराब की बोतल भी मिली है।

चंदवारा थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने बताया कि घटना के बाद निखिल के भाई विनीत सिन्हा ने आपसी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर चंदवारा थाना प्रभारी सोनी प्रताप, तिलैया डैम ओपी प्रभारी विशाल पांडेय, कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

 

 

घटना के संबंध में चंदवारा थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने बताया कि आशुतोष कुमार बोल रहे हैं कि फोटो शूट करते समय उनकी सर्विस रिवाॅल्वर सौरभ कुमार ने ले ली थी। इसी क्रम में अचानक गोली चली और निखिल रंजन के सीने में लग गई। उनकी गाड़ी को कोडरमा थाना में रखा गया है। युवकों द्वारा शराब पीने की जानकारी मिली है। पुष्टि के लिए ब्लड सैंपल लिया गया है।

 

 

पूरे मामले में बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि आशुतोष बहरहाल ब्रह्मपुर सर्किल इंस्पेक्टर के साथ अटैच थे। उनकी ट्रेनिंग चल रही थी। किन परिस्थितियों में वहां पहुंचे यह जांच का विषय है। सर्विस रिवाॅल्वर लेकर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि छुट्टी में रहते तब न जमा करते। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या आशुतोष बिना छुट्टी के झारखंड चले गए थे तो एसपी ने कहा- ‘ना! हम बाद में बात करते हैं’।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »