बोकारो : बुजुर्ग दम्पति ने किया सुसाइड का प्रयास, पत्नी की मौत, पति अस्पताल में

AJ डेस्क: बोकारो के चास थाना क्षेत्र स्थित चीरा चास फेज वन वास्तु विहार अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग दंपती ने चाकू, ब्लेड से नस काट सुसाइड का प्रयास किया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। जबकि पति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा हुआ है कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। इसमें परिवार के किसी भी आदमी का कोई दोष नहीं है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है। सुसाइड की वजह अकेलापन और डिप्रेशन माना जा रहा है। हालांकि पुलिस घायल के ठीक होने के इंतजार में है। ताकि उनका बयान लिया जा सके।

 

 

बुजुर्ग दंपती के तीन लड़के और एक लड़की है। सभी दूसरे राज्य में रहते हैं। यहां बुजुर्ग दंपती अकेले रहा करते थे। दंपती की पहचान अखिलेश्वर प्रसाद (80) और मंजू देवी (77) के रूप में की गई। महिला चलने में असमर्थ थी। दंपती काफी दिनों से यहां बने फ्लैट में रह रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले उनकी बेटी और दामाद यहां आए थे और मुलाकात के बाद वापस अपने घर चले गए थे।

 

 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीजीएच में भर्ती कराया। वहीं, महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। सुबह दंपती का फ्लैट का दरवाजा खुला था। जब मेड कमरे में पहुंची तो उसने चारों ओर खून देखा। कुछ आगे बढ़ने पर देखा कि बुजुर्ग दंपती एक-दूसरे का हाथ थामे लेटे हुए थे। इसके बाद इसकी सूचना उसने पड़ोसियों को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर एसपी चंदन कुमार झा भी पहुंचे और मामले की जांच की।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »