खूंटी : कुआं से महिला और उसके दो बच्चों का शव बरामद
AJ डेस्क: खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र के हांसा बांध टोली के पास एक कुएं से बुधवार की सुबह महिला और उसके दो बच्चों की लाश बरामद की गई। तीनों ही अपने घर से मंगलवार की रात से लापता थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि पति ये विवाद के बाद महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद सुसाइड कर ली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मृतकों की पहचान रूसु मुंडा की पत्नी चंपा मुंडू (35), डोकरा मुंडू (6) और हरसीन मुंडू (3) के रूप में की गई। ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह कुएं में शवों को देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मुरहू थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
