टुंडी के लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में संस्थापक की पुण्य तिथि मनाई गई
AJ डेस्क: टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में बुधवार को आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय मनोरंजन कुमार की पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम उनकी धर्मपत्नी नीतू सिंह ने उनकी तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इसके बाद आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, आश्रम के सचिव डॉ डी शरण, कार्यकारी अध्यक्ष बी सुधीर, सह सचिव सुरेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी विजय सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों को उनकी धर्मपत्नी नीतू सिंह ने अपने हाथों से खाना खिलाया। इस दौरान आश्रम में वृक्षारोपण भी किया गया। आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी ने कहा कि हम लोग कभी भी मनोरंजन बाबू को नहीं भुला सकते है। वह बहुत ही नेक दिल इंसान थे। वह आश्रम के लिए हमेशा तन, मन, धन से लगे हुए रहते थे। उनकी कमी हम लोगों को हमेशा खलेगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रसिद्ध व्यवसायी एनके अग्रवाल, सरवन अग्रवाल, आश्रम के केयर टेकर सुबल सिंह, शांति देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
