धनबाद के एक ज्वेलरी दुकान से चोरों ने तीन लाख की चोरी की

AJ डेस्क: धनबाद जिले में अपराधी बेलगाम होते जा रहे है। चोरी, लूट जैसी वारदात अब आम होती जा रही है। ताजा मामला हीरापुर हटिया की है। जहां कल देर रात एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया। अपराधियों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे करीब डेढ़ किलो चांदी और डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

 

 

दुकान संचालक भोला प्रसाद वर्मा आज सुबह जब दुकान पहुँचे तो दुकान का ताला टूटा पाया। अंदर लॉकर को भी अपराधियों ने तोड़ डाला था। कुल चार ताला तोड़कर अपराधियों ने करीब तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर चुके थे। भोला प्रसाद ने सदर थाना में चोरी की लिखित शिकायत की है।

 

 

दुकान संचालक ने बताया परिवार समेत अपनी नतनी की शादी में वे गए हुए थे। शादी से वापस आने के बाद गुरुवार को दुकान खोलने पहुँचे तो दुकान में चोरी की घटना का पता चला। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »