टुंडी में 18 से 20 हाथियों के झुंड ने पूरी रात उत्पात मचाया, घर और फसल किया बर्बाद

AJ डेस्क: धनबाद के टुंडी प्रखंड स्थित मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर पंचायत के परसबनी गाँव मे देर रात हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। 18 से 20 की संख्या में मौजूद हाथियों ने इस दौरान न सिर्फ ग्रामीणों का घर तोड़ दिया, बल्कि अच्छी खासी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात हाथी दो बार गांव में घुसे। पहली बार जंगली हाथियों का झुंड रात के करीब 9:30 बजे गांव में घुसा। जिन्हें रात के करीब 11 बजे वन विभाग वालों ने ग्रामीणों की मदद से दौरा नामक पहाड़ी तक भगा दिया था। लेकिन रात के करीब 1 बजे हाथियों का वह झुंड एक बार फिर गांव में लौटा और 3 बजे रात तक गांव में उत्पात मचाता रहा। इस दौरान किसी की भी हिम्मत हाथियों के पास जाने की नही हुई।

 

 

 

 

 

हाथियों के झुंड ने इस दौरान सुखदेव महतो के एक एकड़ जमीन पर लगे मक्के की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। करेले के फसल को भी हाथियों ने रौंद डाला। विलसी महताईन एवं धर्मेंद्र महतो के घर एवं पपीते के फसल को हाथियों ने तोड़ दिया है। इसके साथ ही हाथियों ने द्वारका महतो के घर को तोड़कर उसके चारदीवारी के बीच लगे बैंगन के फसल का बर्बाद कर दिया। प्रफुल्ल सिंह चौधरी के मकान की चारदीवारी को भी हाथियों ने गिरा दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »