बिहार से अपहरण कर पलामू आए सात अपहरणकर्ता पकड़े गए

AJ डेस्क: बिहार में संचालित एक अपहरण गिरोह के सात सदस्यों की गिरफ्तारी पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र से ग्रामीणों की पहल पर की गई है। घटना शनिवार दोपहर की है। दरअसल, बिहार के एक व्यवसायी का अपहरण कर बदमाश उन्हें देवगन डैम के पास लेकर आए थे। यहां उनकी पिटाई कर रहे थे। आसपास मौजूद चरवाहे और मछुवारों ने देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर बदमाशों से भिड़ गए। इस दौरान एक बदमाश कार से भागने में सफल रहा। जबकि बाकी बदमाशों को लोगों ने पकड़ कर बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

 

 

गिरफ्तार आरोपियों में सरगना विकास कुमार वर्मा (23), दीपक कुमार मिश्रा (24), प्रदीप कुमार मेहता (24), राजू पासवान (22), राजकुमार मेहता (24), रंजन कुमार यादव (22) और विकास कुमार साव (25) शामिल हैं । अपहर्ताओं ने बिहार के औरंगाबाद स्थित नबीनगर के रहने वाले व्यवसायी शैलेन्द्र चन्द्रवंशी को किडनैप कर हत्या की नियत से छतरपुर के देवगन डैम लाया था। यह क्षेत्र बिहार बॉर्डर से 25 किलोमीटर दूर है। दो कार और दो बाइक पर सवार होकर आठ बदमाश शैलेन्द्र को लेकर देवगन डैम आए थे। यहां व्यवसायी के साथ मारपीट की जा रही थी।

 

 

बाहरी होने और इनकी गतिविधियां संदिग्ध मालूम पड़ने पर डैम के पास मौजूद चरवाहों और मछुवारों ने ग्रामीणों को इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए और बदमाशों को पकड़ पूछताछ शुरू कर दिया। इस बीच एक बदमाश कार से भागने में सफल रहा। वहीं, बाकी बचे बदमाशों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और पूछताछ शुरू की। तब जाकर व्यवसायी शैलेन्द्र चन्द्रवंशी के अपहरण की बात सामने आई।

 

 

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए दिनादाग पंचायत की मुखिया अनिता देवी के पति रामराज पासवान ने मामले की जानकारी पलामू एसपी को दी। मामले पर एसपी के संज्ञान लेने के बाद छतरपुर पुलिस की टीम देवगन डैम के पास पहुंची और सात अपहरणकर्ताओं को छतरपुर थाना लेकर आई।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »