मुंबई में बारिश से तबाही : रेलवे ट्रैक डूबा, इमारत गिरने से 7 और दीवाल गिरने से 17 की मौत

AJ डेस्क: मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश इतनी ज्यादा मूसलाधार है कि कई जगह पानी भर गया है। मुंबई से कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें देखा जा सकता है कि सडकों पर किस तरह पानी भर गया है। सायन रेलवे स्टेशन की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां देखा जा सकता है कि पूरा ट्रैक पानी से भर गया है, पटरियां दिखाई नहीं दे रही हैं। मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। कुछ जगह हादसे भी हुए हैं, जिनमें लोगों की मौत हो गई है।

 

 

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) का कहना है कि भूस्खलन के कारण चेंबूर के भारत नगर इलाके में कुछ झोंपड़ियों पर दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर राहुल रघुवंश ने कहा, ‘एनडीआरएफ ने मलबे (मुंबई के चेंबूर में) से दो शव बरामद किए हैं। एनडीआरएफ कर्मियों के आने से पहले स्थानीय लोगों ने 10 शव बरामद किए।’ 5 और शव बरामद किए गए हैं, 2 घायल हुए थे।

 

 

 

इसके अलावा बीएमसी के अनुसार, रविवार की तड़के मुंबई के विक्रोली इलाके में एक ग्राउंड-प्लस-वन आवासीय इमारत गिर गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, उपनगर भांडुप में वन विभाग परिसर की दीवार ढह जाने से 16 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई।

 

 

 

इस बारिश ने 26 जुलाई, 2005 को 24 घंटे हुई बारिश के दौरान के 944 मिमी वर्षा होने की याद दिला दी। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की पृष्ठभूमि में मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने सुबह जारी अपने बुलेटिन में बताया कि जलवायु परिस्थितियों में अचानक बदलाव के कारण मुंबई में छह घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने शहर के लिए बारिश के पूर्वानुमान को ‘ऑरेंज से रेड अलर्ट’ में भी बदल दिया है।

 

 

पश्चिम रेलवे के मुंबई संभाग के संभागीय रेल प्रबंधक ने ट्वीट किया, ‘कई जगहों पर जलजमाव होने के कारण अप और डाउन दोनों दिशाओं में पश्चिम रेलवे की कोई लोकल ट्रेन सेवा इस वक्त नहीं चलेगी।’ मध्य रेलवे ने बताया कि दादर, परेल, माटुंगा, कुर्ला, सायन, भांडुप और अन्य स्थानों पर पटरियों में जलभराव के कारण मुख्य लाइन पर सीएसएमटी और ठाणे के बीच ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गईं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »