शादी रचाकर महिला थाना पहुंचे प्रेमी जोड़े को उनके परिजनों ने ही जमकर पीटा

AJ डेस्क: शादी रचा कर महिला थाना पहुंचे एक प्रेमी जोड़े की उनके परिजनों के द्वारा ही जमकर धुनाई कर दी गई। सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे प्रेमी जोड़े को थाना के मेन गेट पर ही रोक लिया गया और उनकी भरदम पिटाई की गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्रेमी जोड़े को उनके परिजनों से बचा कर थाने ले आई।

 

 

जानकारी के अनुसार झरिया के सुदामडीह का रहने वाला एक प्रेमी जोड़ा शादी रचाने के बाद सोमवार को सुरक्षा की गुहार लगाने महिला थाना पहुंचा। लेकिन प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक पहले ही लग गई थी। प्रेमी जोड़ा के पहुंचने से पहले ही प्रेमिका के परिजन महिला थाना पहुंच चुके थे। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका के महिला थाना पहुंचने के बाद जो हुआ उसे देख सभी दंग रह गए। प्रेमिका को उसके अपने ही परिजनों ने महिला थाना के मुख्य गेट पर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। लड़की के परिजन काफी भड़के हुए थे। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य परिजन युवती को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद थाना में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को वहां से बचा थाना के अंदर ले गई।

 

 

इस संबंध में महिला थाना प्रभारी विशाखा कुमारी ने बताया कि प्रेमिका के परिजनों की ओर से प्रेमी के खिलाफ सुदामडीह थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। लेकिन यह प्रेमी निकले और दोनों शादी रचाकर महिला थाना पहुंचे। जिसके बाद प्रेमिका के परिजन आक्रोशित हो गए और लड़की के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका को सुरक्षा प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि सुदामडीह थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। सुदामडीह थाना की पुलिस के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »