पिकअप वैन लूटकांड : 6 लुटेरे चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार, झरिया से वाहन बरामद

AJ डेस्क: धनबाद के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच- 2 पर पिकअप वैन लूटकांड का उद्भेदन धनबाद पुलिस ने कर दिया है। लूट में इस्तेमाल होने वाली चोरी की मोटरसाईकिल और एक नकली पिस्टल पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही लूटकांड में शामिल सभी छह अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

गोबिन्दपुर थाना क्षेत्र के देवली में 13 जुलाई की रात महिंद्रा शोरूम के पास कुछ अज्ञात लुटेरों ने एक महिंद्रा पिकअप वैन संख्या JH10BZ-0241 को लिया था। जिसके बाद घायल वैन चालक के बयान पर गोबिंदपुर थाना में कांड दर्ज होने के पश्चात धनबाद एसएसपी ने गोबिन्दपुर डीएसपी अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुरे मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया। जिसके बाद इस कांड में शामिल जितेंदर रवानी, सिकंदर कुमार साव, संजय कुमार शर्मा, रोहित कुम्भकार, रोहित कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इनकी निशानदेही पर लूटकांड में लुटे गए महेंद्रा पिकअप वैन को झरिया के डिगवाडीह स्थित मोहम्मद आरिफ के गैरेज से बरामद किया गया।

 

 

सोमवार को एसएसपी संजीव कुमार ने इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गोबिन्दपुर थाना में कांड दर्ज होने के बाद पुलिस ने सभी छह आरोपितों की गिरफ़्तारी कर ली है। इसमें राहुल कुम्भकार पूर्व में बलात्कार के कांड में आरोपित रहा है। जितेंदर रवानी चोरी के केश में जेल जा चुका है। जबकि सिकंदर कुमार साव अबैध शराब के कारोबार में शामिल रहा है। इसके अलावा सभी का आपराधिक इतहास खंगाला जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »