भटक रही वृद्धा को महिला थाना ने लालमणी वृद्धा सेवा आश्रम को सौंपा

AJ डेस्क: धनबाद महिला थाना प्रभारी ने मंगलवार को एक वृद्ध महिला को लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के सदस्यों को सौंपा। जिसके बाद लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, कार्यकारी अध्यक्ष बी सुधीर एवं सह सचिव सुरेंद्र यादव ने वृद्ध महिला को अपने साथ आश्रम लेकर गए।

 

 

महिला थाना प्रभारी विशाखा कुमारी ने कहा कि उक्त महिला कल शाम को धनबाद में भटक रही थी। जिसके बाद पुलिस ने वृद्ध महिला को महिला थाना में रात भर रखा और आज लालमणि पिता सेवा आश्रम को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि महिला अपना नाम शांति देवी बता रही है। इनकी उम्र 65 साल के आसपास है। पति का नाम स्वर्गीय चलितर चौधरी है। ये महिला टेकारी बाहादुरपुर गया बिहार कि रहने वाली हैं। ये यहाँ अपनी बेटी से मिलने आई थी, लेकिन पता नहीं रहने के कारण वह भटक गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल महिला को लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के हवाले किया जा रहा हैं। पता मिलते ही इस महिला को उसके घर छोड़ दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »