अन्यत्र हत्या कर तोपचांची के जंगल में पेड़ से लटकाया शव

AJ डेस्क: धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित दुमदुमि पंचायत अंतर्गत सीमा टांड जंगल में बुधवार को पेड़ से लटकी एक लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लाश तुलाराम महतो के तालाब के बगल में स्थित पेड़ पर झूलती हुई मिली। शव बुरी तरह सड़-गल चुकी थी। जबकि चेहरा एक कपड़े से ढका हुआ था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

 

 

बताया जा रहा है कि आज सुबह जंगल मे मवेशियों को चराने के दौरान चरवाहों को मृत देह का दुर्गंध मिला। जिसके बाद उन्हें पेड़ से लटकी एक इंसान की लाश दिखी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की माने तो किसी दूसरे जगह हत्या कर शव को यहां लटका दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना स्थल के आसपास गंजेड़ीयों और जुआरियों का हमेशा जमघट लगा रहता है। फिलहाल शव की पहचान नहीं कि जा सकी है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »