इलाज में लापरवाही का आरोप लगा झामुमो समर्थकों ने बवाल काटा फिर सड़क जाम भी कर दिया

AJ डेस्क: धनबाद के कतरास स्थित निचितपुर क्लिनिक में बुधवार को झामुमो नेता कारू यादव के समर्थकों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। इस दौरान मारपीट करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। क्लिनिक के चिकित्सक डॉ उमा शंकर सिंह के साथ भी धक्का मुक्की की गयी है। जिसके बाद क्लीनिक के स्टॉफ भी उग्र हो गए। इस घटना में दोनो तरफ से करीब छह लोग घायल हुए हैं। क्लिनिक के बाहर हथियार चमकाये जाने की भी बात कही जा रही है। घटना के बाद कारू यादव के समर्थकों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनो छोर से वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना मिलने पर बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू, कतरास थानेदार रास बिहारी लाल सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुची। जिसके बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम हट गया।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »