झारखण्ड विधान सभा में ‘नमाज’ के लिए विशेष कमरा आवंटित, भाजपा ने किया विरोध

AJ डेस्क: झारखंड विधानसभा परिसर में नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित करने पर विवाद शुरू हो गया है। आदेश जारी होते ही भाजपा के विधायक इस फैसले का विरोध कर रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के चीफ ह्विप विरंची नारायण ने कहा- “अगर विधानसभा को धर्म के आधार पर बांटा गया तो झारखंड जलने लगेगा और इसके जिम्मेदार केवल और केवल विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष अविलंब अपने इस फैसले को वापस लें।”

 

 

उन्होंने कहा- ”मात्र 3 विधायकों के लिए अलग से कमरा आवंटित किया जा सकता है तो 65 MLA के लिए कम से कम 15 कमरे आवंटित होने चाहिए। नहीं तो एक बड़ा हॉल मिले जहां यह हनुमान चालीसा या सत्यनारायण पाठ कर सकें।” भाजपा विधायक ने कहा – ”अभी तक सरकारें तुष्टीकरण की राजनीति करती थीं। हेमंत सोरेन ये करते आ रहे हैं, लेकिन विधानसभा की तरफ से तुष्टीकरण का मामला इतिहास में पहला है। अब विधानसभा को भी भी वोट की राजनीति के चश्मे से देखने लगा है।”

 

 

वहीं, अब पूर्व स्पीकर और रांची से भाजपा के विधायक सीपी सिंह ने कहा है- “हिंदुओं को भी विधानसभा परिसर में हनुमान मंदिर बनाने की इजाजत दी जाए। हमें नमाज से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन हमें भी विधानसभा परिरस में हनुमान मंदिर के लिए भी जगह देनी चाहिए। अगर स्पीकर इसकी अनुमति देते हैं और जगह आवंटित कर देते हैं तो हम अपने पैसे से मंदिर स्थापित करेंगे।”

 

 

 

 

 

 

झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए दो सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो की तरफ से एक विशेष कमरा आवंटित किया गया था। कमरा नंबर TW-348 नमाज के लिए विधानसभा अध्यक्ष के आदेश से आवंटित हुआ था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »