धनबाद को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए विधायक राज सिन्हा बैठे धरना पर, देखें Video-

AJ  डेस्क: जाम-जाम और जाम से कराहती रही धनबाद को जाम से मुक्ति दिलाने की मांग लेकर विधायक राज सिन्हा विधान सभा के मुख्य द्वार के समक्ष धरना पर बैठ गए। मटकुरिया, बैंक मोड़, श्रमिक चौक से पूजा टाकीज तक जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाई ओवर के निर्माण की मांग लेकर विधायक आंदोलित हैं।

 

 

धनबाद से भाजपा के विधायक राज सिन्हा का कहना है कि बैंक मोड़ में फ्लाई ओवर का निर्माण कराने के लिए वह बहुत लंबे समय से प्रयासरत हैं। यहां तक कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी व्यक्तिगत मिलकर फ्लाईओवर की आवश्यकता बताया था। मुख्यमंत्री ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन भी दिया था लेकिन अब तक फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में कोई सुगबुगाहट नही दिख रही।

 

देखें Video-

 

 

 

जिला मुख्यालय से लेकर राजधानी तक फ्लाईओवर की उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नही होते देख उन्होंने आज अंततः धरना पर बैठने का निर्णय लिया ताकि सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »