संदर्भ नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटन का : विधानसभा के सामने भाजपाईयों ने भजन गाया, देखें Video-

AJ डेस्क: झारखंड विधानसभा के दूसरे कार्य दिवस के दिन सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने ढोल-नगाड़े के साथ हरि कीर्तन किया। इस दौरान भाजपा विधायकों के द्वारा बाबा बैद्यनाथ, बाबा भोलेनाथ का जयकारा सहित जय श्रीराम के नारे लगाए गए और सरकार को सद्बुद्धि मिले ऐसी कामना की गई।

 

 

पूर्व मंत्री एवं चंदनकीयारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा, “झारखंड विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और यहां किसी भी प्रकार के धार्मिक राजनीति ना की जाए तो बेहतर है। अगर सरकार के तरफ से यह पहल की गई है कि अल्पसंख्यकों के लिए उनके इबादत के लिए अगर एक कमरा दिया गया है तो बहुसंख्यक के लिए भी यहां मंदिर बनाने का परमिशन विधानसभा अध्यक्ष को देना चाहिए।”

 

VIDEO-

 

 

 

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा अलॉट करने पर सियासत तेज हो गई है। मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर BJP विधायकों ने झाल-मंजीरे बजाकर भजन गया। उधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। भाजपा विधायकों ने कहा, ‘नमाज के लिए अलग कमरा अलॉट करने का आदेश विधानसभा अध्यक्ष को वापस लेना होगा, तभी विधानसभा चल सकेगी।’

 

VIDEO-

 

 

 

वहीं, कांग्रेस का कहना है- ‘आस्था पर सियासत नहीं करनी चाहिए। समय से नमाज अदा करने के लिए कमरा अलॉट किया गया है। इस मुद्दे को BJP बेवजह तूल दे रही है।’ 2 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के आदेश पर नमाज के लिए कमरा नंबर TW-348 अलॉट किया गया था।

 

 

इस मुद्दे पर भाजपा ने एक सप्ताह के विरोध का खाका जारी किया है। 6 सितंबर को सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 7 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और राज्यपाल के नाम पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 8 सितंबर को रांची में झारखंड विधानसभा के सामने BJP धरना देगी। इसके अलावा 9 सितंबर को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करेगा और उन्हें सारे हालत की जानकारी दी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »