सियासत हुई तेज : दूसरे दिन भी भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी

AJ डेस्क: झारखण्ड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने पर सियासत तेज हो गई है। इसपर सदन से लेकर सड़क तक धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी क्रम में धनबाद में दूसरे दिन भी भाजपा का हेमंत सोरेन सरकार के विरोध में धरना पर्दशन जारी रहा। दूसरे दिन भी भाजपा ने सड़क पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। वहीं दूसरी और इस विरोध प्रदर्शन पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस बल मजिस्ट्रेट बंधु कक्ष्याप की अगुवाई में मुस्तैद दिखी।

 

 

धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले भर में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान शहर के बीचो बीच रणधीर वर्मा चौक पर धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्त्ता को जिला प्रशासन ने रोक कर धरना अविलंब समाप्त करने का आदेश दिया। प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल के उल्लघन को लेकर करवाई की भी बात कही। जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी अभय सिंह ने प्रशासन से कहा, ‘सरकारें आती जाती रहती है।’

 

 

मौके पर मौजूद भाजपा नेताओ द्वारा राज्य सरकार से नमाज के लिए कमरा आवंटित करने के आदेश को अविलंव रद्द करने की मांग की गई। साथ ही जिला प्रशासन के इस करवाई का विरोध किया गया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। हम किसी धर्म का विरोध नहीं कर रहे, अगर नमाज के लिए कमरा दिया गया है तो ऐसे ही सभी धर्म के लिए कमरा आवंटित किया जाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »