जोड़ापोखर के एक मकान में चल रहा अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
AJ डेस्क: मंगलवार की शाम धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में पुलिस ने छापेमारी कर यहाँ चल रहे एक अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को यहाँ से भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने के सामान मिले है।
कार्रवाई के संबंध में बताया जा रहा है कि जोरापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा डुमरी नम्बर 2 में सिंदरी अनुमंडल के एसडीपीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शिबू साव के आवास पर छापेमारी की। जहाँ से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब, रैपर और बोतल सहित शराब बनाने के अन्य सामान बरामद किया है। घटना के बाद से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस जब्त सामानों की लिस्ट बनाने एवं अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाने में लगी है।
