मांडू बीडीओ विनय 45 हजार रिश्वत लेते ACB के हत्थे चढ़े

AJ डेस्क: रामगढ़ के मांडू बीडीओ विनय कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को 45 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बीडीओ अपने सरकारी आवास में ही घूस ले रहे थे। बीडीओ ने मंझला चुंबा के मुखिया से मुर्गी शेड निर्माण के लिए रिश्वत मांगी थी। इधर, एसीबी की टीम कार्रवाई के तहत बीडीओ को अपने साथ ले गई।

 

 

दरअसल, मंझला चुंबा गांव में मुर्गी शेड निर्माण के लिए राशि की निकासी करनी थी। इसके लिए गांव के मुखिया उपेंद्र सिंह ने जब बीडीओ विनय कुमार से बात की तो उन्होंने इसके बदले 45 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

 

 

उपेंद्र सिंह घूस नहीं देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने एसीबी हजारीबाग की टीम से इसकी शिकायत की। टीम ने मामले की जांच की तो शिकायत सही मिली। इसके बाद मंगलवार को विनय कुमार को बीडीओ आवास में ही घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »