पूर्व CM बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील को UP से रांची ले आई पुलिस

AJ डेस्क: झारखंड के पूर्व CM बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी को रांची पुलिस आज UP से रांची लेकर आ गई है। इन्हें वाराणसी से फ्लाइट से रांची लाया गया। पुलिस की निगरानी में ये दोपहर 2 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर सुनील तिवारी ने कहा कि सभी को पता है कि कसने फंसाया है।

 

 

इन्हें 16 सितंबर को रांची के कोर्ट में पेश किया जाएगा। रांची पुलिस के ट्रांजिट रिमांड की अपील पर इटावा CJM कोर्ट ने यह आदेश पारित किया है। साथ ही कोर्ट ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सुनील तिवारी को उसकी स्वास्थ्य जांच व इलाज के लिए उपयुक्त चिकित्सा संस्थान में भर्ती किया जाए। CJM के आदेश के बाद झारखंड पुलिस सुनील तिवारी को लेकर इटावा से रांची के लिए रवाना हो गई है।

 

 

तिवारी पर उनके ही घर में काम करने वाली एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। वह पिछले 27 दिन से फरार चल रहे थे। रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने उन्हें दो दिन पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 104 के पास बने होटल गिरफ्तार किया था।

 

 

गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य कारणों से उन्हें पहले सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया था। रांची पुलिस उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ लेकर गई थी। इसके बाद सोमवार सुबह 11 बजे वापस एंबुलेंस के जरिए रांची पुलिस उन्हें लेकर इटावा कोर्ट पहुंची, जहां सीजेएम कोर्ट में ट्रांजिस्ट रिमांड की अपील की गई । उन्होंने कहा कि सुनील तिवारी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए फिलहाल केजीएमसी लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराने व लखनऊ तक कि ट्रांजिस्ट रिमांड दी जाए। जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए उन्हें रांची ले जाने का आदेश पारित किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »