नीरज तिवारी हत्याकांड का खुलासा, सात अपराधी गिरफ्तार, हथियार व बाइक भी बरामद

AJ डेस्क: धनबाद पुलिस ने नीरज तिवारी हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। काण्ड के अनुसंधान में जुटी विशेष टीम ने वारदात में शामिल सात लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से हथियार, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। इस काण्ड में शामिल तीन अन्य आरोपितों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।

 

 

गिरफ्तार आरोपितों में रौनक गुप्ता, राहुल गुप्ता, दिलीप यादव, गणेश गुप्ता, सुजल गुप्ता प्रिंस स्वर्णकार और प्रिय रंजन शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल, जिन्दा कारतूस, सफ़ेद स्कॉर्पियो (JH10BJ3987), हीरो पैसन प्रो मोटरसाइकिल बिना नंबर का, काले रंग का पल्सर बाइक (JH10BZ8125), पांच मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है। इन गाड़ियों का इस्तेमाल आरोपितों ने भागने के लिए किया था। बताया जा रहा है कि कुछ साक्ष्य पुलिस ने जाँच के लिए फोरेंसिक लैब में भी भिजवाया है।

 

 

सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए जानकारी देते हुए धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि नीरज तिवारी और रौनक गुप्ता के बीच पुरानी दुश्मनी थी। हत्या के दो दिन पहले ही रौनक गुप्ता जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसे इस बात की डर सता रही थी कि नीरज तिवारी सकक हत्या करा देगा। जिसके बाद रौनक गुप्ता ने नीरज तिवारी की ही हत्या कर देने का प्लान बनाया और सुनियोजित तरीके से नीरज तिवारी की हत्या करा दी। रौनक गुप्ता ही नीरज तिवारी की हत्या का मुख्य सूत्रधार है।

 

 

ज्ञात हो 2 सितंबर की रात कतरास के राजस्थानी धर्मशाला के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर नीरज तिवारी की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान रौनक गुप्ता और राहुल गुप्ता को भी गोली लगी थी। जो इलाज के बाद स्वास्थ्य हो गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »