दरिंदगी : नौ माह की दुधमुंही बच्ची के साथ दुष्कर्म, हैवान कुकर्मी हुआ फरार

AJ डेस्क: 9 माह की दुधमुंही बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम की है। आरोपी नशे में धुत था और करम पर्व के मौके पर लोग अखड़ा पर झूमर खेल रहे थे। इसी बीच आरोपी बच्ची को बहाने से पास की झाड़ी में ले गया और उसके साथ रेप किया। बच्ची बेहोश हो गई तो उसे उठाकर ले आया। आरोपी ने बच्ची की मां को यह भी बताया कि मैंने उसके साथ गलत किया है। जब तक लोग उसे पकड़ पाते, वो मौके से भाग निकला। मामला लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र का है।

 

 

परिजन और ग्रामीण खून से लथपथ बेहोशी की हालत में दुधमुंही बच्ची को बालूमाथ के सरकारी अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालूमाथ थाना पुलिस द्वारा मेडिकल चेकअप के लिए लातेहार सदर हॉस्पिटल ले जाया गया है।

 

 

इस संबंध में बालूमाथ थाना में पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बालूमाथ थाना के पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार और बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार महतो ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »