ACB की हैट्रिक : बोकारो, गढ़वा और हजारीबाग में रिश्वतखोर दबोचे गए

AJ डेस्क: झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। एक साथ तीन जिलों में टीम ने भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हजारीबाग, बोकारो और गढ़वा में की गई है। बोकारो में प्रखंड को-ऑर्डिनेटर PM आवास योजना के लिए घूस ले रहा था। गढ़वा में नकल निकालने के लिए रोकड़ का बड़ा बाबू तो हजारीबाग में NHM का DDM क्लिनिक रिन्युअल के लिए घूस लेते रंगेहाथ धराया है।

 

 

 

 

 

 

PM आवास योजना की पहली किस्त देने के लिए को-ऑर्डिनेटर ले रहा था घूस-

जरीडीह प्रखंड में PM आवास योजना के प्रखंड को-ऑर्डिनेटर दीपक कपरदार को शुक्रवार को जैनामोड़ दुर्गा मंदिर के सामने से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई धनबाद ACB की टीम की तरफ से की गई है। टीम उसे गिरफ्तार कर धनबाद ले गई। ACB की तरफ से यह कार्रवाई बांधडीह दक्षिणी पंचायत के ग्राम प्रधान हाकिम प्रधान की शिकायत पर की गई है। ACB को उन्होंने शिकायत की थी कि दीपक-कपरदार तीन हजार रुपए लेकर योजना की पहली किस्त की राशि दे रहा है। शिकायत के आधार पर ACB की टीम ने प्लानिंग की तहत दुर्गा मंदिर के पास पैसे लेते रंगे हाथ धर ली।

 

 

 

 

 

 

गढ़वा में नकल निकालने के लिए रोकड़ रूम का बड़ा बाबू गिरफ्तार-

पलामू ACB की टीम ने शुक्रवार को गढ़वा महालेखागार कार्यालय के लिपिक (रोकड़ रूम के बड़ा बाबू) रविन्द्र पांडेय को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। खतियान का नकल निकालने के एवज में लिपिक 4500 रुपए घूस कार्यालय में ही ले रहा था।

 

 

ACB के DSP करूणानंद राम ने बताया कि गढ़वा जिला के टंडवा के रहने वाले बनारसी प्रसाद गुप्ता के पुत्र सत्यम कुमार को जमीन खतियान का नकल चाहिए था।इसे निकालने के लिए सत्यम जिला अभिलेखागार कार्यालय गढ़वा के लिपिक रविन्द्र पांडेय से मिला था। लिपिक रविन्द्र ने नकल निकालने के लिए घूस की डिमांड किया था। वादी ने इसकी शिकायत ACB के मेदिनीनगर स्थित प्रमंडलीय कार्यालय में दर्ज कराई है। महालेखागार कार्यालय में जैसे ही लिपिक ने घूस की राशि अपने हाथ में ली वैसे एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

 

 

हजारीबाग में NHM का DDA घूस लेते धराया-

हजारीबाग के नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के डिस्ट्रिक्ट डेटा मैनेजर (DDA) निरंजन अंबष्ट को शुक्रवार को ACB ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वे एक निजी क्लिनक के रिन्युअल के लिए 4 हजार रुपए घूस ले रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उनके शिवपुरी स्थित आवास पर भी ACB की टीम छापेमारी कर रही है। बरही के गोरिया करमा स्थित जेपी क्लिनिक के संचालक जागेश्वर प्रसाद ने क्लिनिक के रिन्युअल के लिए आवेदन किया था। लेकिन फाइल में कई फॉल्ट बता कर पिछले 2 साल से वे लटका कर रखे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »