राम अवतार आउट सोर्सिंग के साईट पर भिड़े ढुल्लू-जलेश्वर समर्थक, खूब चली गोली और बम

AJ डेस्क: कोयलांचल धनबाद में एक बार फिर वर्चस्व की लड़ाई में धरती थर्रा उठी। शुक्रवार को बाघमारा के लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी में कब्जा को लेकर जमकर बम और गोलियां बरसी। दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। मिली जानकारी के अनुसार, यह झड़प BJP विधायक ढुल्लू महतो समर्थक और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के समर्थकों के बीच हुई है। बता दें कि कि दोनों के बीच पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है।

 

 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ढुल्लू महतो के समर्थक राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी कनकनी क्षेत्र में काम शुरू कराने पहुंची थी। कंपनी में काम शुरू कराने का कांग्रेस समेत संयुक्त मोर्चा के लोग विरोध कर रहे थे। इसी दौरान बमबाजी और गोलीबारी की घटना हुई।

 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस को 3 जिंदा बम और खोखा मिला है। ढुल्लू महतो के समर्थकों की ओर से गोलीबारी और बमबाजी करने का आरोप कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगाया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »