युवा कांग्रेस के चुनाव में दमखम के साथ उतरा यूथ इंटक, 18 जिले में दिया प्रत्याशी

AJ डेस्क: गुरुवार को झारखंड प्रदेश युवा इंटक का प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रदेश कार्यालय में रखा गया। जहां पर अभी चल रहे युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। मुख्य रूप से यूथ इंटक कमेटी के तरफ से जो जो प्रत्याशी युवा कॉन्ग्रेस के चुनाव में खड़े हैं, उन लोगों को समर्थन देने पर चर्चा हुई और उनके लिए इसका प्रदेश से लेकर विधानसभा तक लिस्ट जारी किया गया। जिसमे कुल 18 जिलो में अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

 

 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे ने कहा कि हम सभी जोर शोर से लगे हुए हैं। आने वाले समय में कांग्रेस कक्षा जीतकर कांग्रेस पार्टी को युवा वर्ग में बहुत बेहतर तरीके से मजबूत करने का काम करेगी। 18 जिले में यूथ इंटक अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी साथ ही प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री भी लड़ेंगे।

 

 

प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ, प्रदेश महामंत्री प्रमोद कुमार, बोकारो से जिला अध्यक्ष जिलानी अंसारी, बोकारो विधान सभा अक्षय रंजन अत्री, गोमिया विधान सभा अकरम वारसी को खुल कर सपोर्ट करेगा। इसके अलावा गिरिडीह, धनबाद, दुमका, जमतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, गोड्डा, लातेहार, गढ़वा, चतरा जिला से यूथ इंटक चुनाव लड़ेगा।

 

 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे का 35वां जन्मदिवस भी मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर सर्व दलीय युवा साथी मौजूद रहे और साथ ही यूथ इंटक के पदाधिकारी अन्य ज़िले से शुभकामनाएं देने पहुंचे।

 

 

मौके पर अंजनी पाण्डेय, अमित, संजय झा, अभिनंदन सिंह, लाल बाबू सरदार, जितेंद्र मिश्रा, मनीष, मंतोष, गौरव, मानिक, जेपी अन्य कार्यकर्ता व शुभचिंतक मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »