लोहा लदा ट्रक पकड़ाया, झरिया थाना में हुआ केस, अब होगी जांच शुरू या—

AJ डेस्क: झरिया पुलिस ने स्क्रैप लोहा लदा एक ट्रक पकड़ा है। केस भी दर्ज हो गया है।गिरफ्तारी भी हुई है। अब मामले की जांच शुरू होगी। हां, जांच होनी ही चाहिए ताकि खेल के पीछे का खेल सामने आ सके।

 

 

कुछ दिनों पहले बस्ताकोला क्षेत्र में ही अवैध ढंग से कट रहे लोहा के खेल का पर्दाफाश हुआ था। यह खुलासा झरिया पुलिस ने नही बल्कि CISF ने किया था। इस घटना के बाद हो सकता है कि पुलिस विशेष रूप से सजग हो गयी हो, तभी तो शुक्रवार की रात में बस्ताकोला पेट्रोल पंप से डीजल भरवा रहा स्क्रैप लदा ट्रक पुलिस ने पकड़ लिया।

 

 

इधर सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी से करा लिया जाए तो खेल के पीछे का खेल खुलकर सामने आ जाएगा। जानकारी मिली है कि ट्रक पर गाड़ी का बॉडी कटिंग कर लोड किया हुआ है। यह स्क्रैप फुसरो से खरीदा गया है। बस्ताकोला में बॉडी का कटिंग किया गया था।जानकार यह भी कहते हैं कि इंदिरा चौक के समीप गाड़ी का कांटा भी हुआ था। हाँ, यह सही बात है कि स्क्रैप लोड करने की सूचना स्थानीय थाना को नही दी गयी थी।

 

 

झरिया थाना के इंस्पेक्टर सह प्रभारी पंकज कुमार झा ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। दो की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

 

 

एक कहावत है न ‘अब पछतावत होत क्या, जब चिड़ियां चुंग गयी खेत’। स्क्रैप खरीदारी का कागज और जब्त माल सही होने का सबूत कोर्ट में पेश करना होगा। हाँ, यदि जिला के वरीय अधिकारी इस मामले की अलग से जांच करा लेंगे तो शायद —–।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »