लातेहार में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया, झारखण्ड जगुवार का एक ऑफिसर भी हुआ जख्मी

AJ डेस्क: लातेहार के सदर थाना क्षेत्र स्थित सलैया जंगल में झारखंड जगुआर और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में सुरक्षाकर्मियों ने एक उग्रवादी को मार गिराया। जबकि इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के सहायक कमांडेंट राजेश कुमार जख्मी हो गए, जिन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से रांची स्थित अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किया गया है। घटना की पुष्टि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने की है।

 

 

दरअसल, सुरक्षाकर्मियों को यह गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के कुछ सदस्य सलैया जंगल में जुटे हुए हैं। इसी सूचना पर सुरक्षाकर्मी जंगल में पहुंचे। तभी उग्रवादियों की जवानों पर नजर पड़ गई और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

 

 

जवाबी कार्रवाई के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भी फायरिंग की और एक उग्रवादी को मार गिराया। हालांकि इस मुठभेड़ के दौरान उग्रवादियों की गोली लगने से झारखंड जगुआर के सहायक कमांडेंट जख्मी हो गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Input-Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »